मनः यत् निर्णयं करोति, तस्य दैवं भवति
लाइफ कोचिंग: संतुलित जीवन सुन्दर भविष्य
परामर्शस्य समयनिर्धारणं कुर्वन्तु
लाइफ कोचिंग: डॉ. वाचस्पति के साथ
अपनी ज़रूरतों के हिसाब से लाइफ कोचिंग के साथ बैलेंस और वेल-बीइंग पाएं। २५ वर्षों के व्यापक अनुभव के साथ डॉ० राकेश के० वाचस्पति आपको वास्तु-शास्त्र, ज्योतिष, साइकोलॉजी और इंटीग्रेटेड थेरेपी के माध्यम से लाइफ एवं लाइफ़स्टाइल बदलावों में गाइड करते हैं। ताकि आप अपने हेल्थ, वेल्थ, और वेलनेस लक्ष्यों तक पहुँच सकें।
साधना-सिद्धियों और ईश्वर प्रदत्त मानसिक शक्ति के द्वारा आपके एवं आपसे जुड़े लोगों के बारे में जानने योग्य आपको बहुत कुछ बताया जा सकता है, एवं पूर्व लाभ- हानि की चेतावनी भी दी जाती है।
आज ही एक स्वस्थ जीवन की ओर अपनी यात्रा शुरू करें।
लाइफ कोचिंग सर्विसेज
आप जैसा जीवन जीना चाहते हैं, वैसा जीवन बनाएं
व्यक्तिगत वास्तु अनुकूलन
ध्यान रहे: कुंडली, नाम, नंबर, पूजा-पाठ आदि से भी अधिक आपके जीवन पर असर वास्तु का पड़ता है: वास्तु का महत्व इस कथानक से जानना चाहिए कि, महाभारत के युद्ध के लिए भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र का चयन वास्तु दोषों के कारण किया गया। ताकि प्रेम, संस्कार, नीति, नीयत, या कोई मर्यादा – विचार सृष्टि के क्रूरतम युद्ध में बाधा ना बन सके।
अतः आपको भी अगर किसी भूमि, स्थान, घर, कार्यस्थल, सामाजिक स्थल, आदि में प्रवेश करने के बाद या रहने के बाद, शारीरिक- मानसिक, आर्थिक- सामाजिक, करियर- जॉब, बच्चों के एजुकेशन या रिलेशनशिप से संबंधित समस्या हो रही हो, तो आपको उस भूमि (लैंड- कंसट्रक्शन) निर्माण एवं उसके आसपास (सराउंडिंग) के वास्तु- दोषों पर ध्यान देना चाहिए।
वास्तु – दोष जाँच और उपाय के लिए, हम विभिन्न पाश्चात्य वैज्ञानिक उपकरणों एवं वैदिक ज्ञान के द्वारा सटीक समाधान प्रस्तुत करते हैं। हमें परमपिता के आशीष से सरकारी विभागों- सार्वजनिक प्रतिष्ठानों (महारत्न- नवरत्न सहित), बहुराष्ट्रीय कंपनियों और व्यावसायिक घरानो- प्रतिष्ठानों के वास्तु संबंधी पर्यवेक्षण व सुधार एवं उसकी सर्वांगीण उन्नति में सहयोग का गौरव प्राप्त है। हम निजता और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखते हैं, आपकी समस्त बातें गोपनीय रखी जाती है।
start from: ₹ 5100
मनोवैज्ञानिक परामर्श
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कभी- कभी अपनी या अपनों की शारीरिक, मानसिक, रिलेशनशिप या करियर संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं ढूँढ पाते, क्योंकि समस्या की असली वज़ह नहीं समझ आती। प्रदूषित पश्चिमी मीडिया के अंधानुकरण के कारण रिश्तों व सामाजिक संबंधों से भरोसा उठता जा रहा है। सगी माँ अपने बच्चों का क़त्ल अवैध संबंधों के चलते कर रही है, दूसरे संबंधों का भरोसा ही क्या?
एक साइकोलोजिस्ट के रूप में हम आपका मार्गदर्शन कर शारीरिक- मानसिक, आर्थिक- सामाजिक, करियर- बिज़नेस, एजुकेशन- जॉब प्लेस संबंधी समस्याओं का सही एनालिसिस कर उत्कृष्ठ समाधान या पूर्व चेतावनी आपके सम्मुख प्रस्तुत करते हैं। लाइफ कोच के रूप में हमारे पास आपके ऐसे सभी सवालों के जवाब हैं जो आपकी ज़िंदगी बदल सकते हैं।
हमारे साथ अनुभवी साइकेट्रिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, न्यूट्रिशनल साइकोलोजिस्ट , वैदिक लाइफ कोच, इंटीग्रेटेड थेरेपिस्ट की श्रेष्ठ टीम है। जो आपकी फिजिकल- मेन्टल- सोशल- इमोशनल एवं स्पिरिचुअल मानसिक समस्याओं से आपको निश्चित ही मुक्ति दिला सकने में समर्थ है। हम निजता और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखते हैं।
start from: ₹ 1,000
मेडिकल एस्ट्रोलॉजी सर्विसेज एवं कुंडली अध्ययन
हम जिंदगी में कभी- कभी अपनी या अपनों की शारीरिक, मानसिक, रिलेशनशिप या करियर संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं ढूँढ पाते, क्योंकि समस्या की असली वज़ह नहीं समझ आती। आप डॉक्टर, मनोचिकित्सक, ज्योतिषी, मंत्र-विशेषज्ञ, डायटीशियन, करियर एडवाइज़र या जिस भी विधा के एक्सपर्ट के पास जायेंगे,तो आपको वैसी समस्या बताकर कुछ उपचार मिल जाता है।
परन्तु कुछ जटिल समस्यायें ठीक नहीं होती, क्योंकि उनका मूल कारण नहीं मिलता। ऐसी ही समस्त समस्याओं के समाधान के लिए मेडिकल एस्ट्रोलॉजी की मदद से हमने २५ वर्षों में हज़ारों लोगों का संपूर्ण भारत ही नहीं, वरन एशिया, अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका महाद्वीप के देशों के भारतीय, भारतीय मूल के समस्याग्रस्त महानुभावों एवं विदेशी मित्रों का भी समस्या की मूल वजह समझने में मदद की है। यथोचित परामर्श एवं सफलतापूर्वक उपचार किया है।
start from: ₹1,100
इंटीग्रेटेड थेरेपी ट्रीटमेंट
कोई भी चिकित्सा पूर्ण नहीं है, लेकिन रोगों के अनुसार अलग- अलग चिकित्सा पद्धति के अपने चमत्कारिक लाभ हैं। इंटीग्रेटेड थेरेपी एक समग्र उपचार पद्धति है जिसमें आवश्यकतानुसार विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों को मिलाकर रोगी का इलाज किया जाता है। इसका उद्देश्य रोगी के शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार करना है।
इसमें एलोपैथी, आयुर्वेद, होमियोपैथी, फिजियोथेरेपी, मसाज, एक्यूप्रेशर, सु-जोक, मैग्नेटिक थेरेपी, प्राणिक हीलिंग, योग- प्राणायाम, और अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का संयोजन होता है। इंटीग्रेटेड थेरेपी अधिक प्रभावी उपचार, दुष्प्रभाव रहित, और इसमें रोगी की भागीदारी शामिल हैं। इंटीग्रेटेड थेरेपी विभिन्न जटिल, पुराने एवं असाध्य समझे जाने वाले रोगों में भी प्रभावी है। बहुत सी न्यूरो- आर्थो से संबंधित सर्जिकल समस्याओं में भी बिना सर्जरी के चमत्कारिक लाभ देती है।
start from: ₹1,000
मंत्र चिकित्सा एवं कर्मकांड
कुंडली अध्ययन, मंत्र चिकित्सा, और कर्मकांड – ज्योतिष और मानव जीवन के महत्वपूर्ण पहलू हैं।
कुंडली अध्ययन: जन्म कुंडली विश्लेषण में ग्रहों की स्थिति से जीवन, स्वास्थ्य, करियर और भूतकाल- भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है। यह भविष्य की संभावनाओं और चुनौतियों को समझने में मदद करता है। इनके समाधान हेतु विविध उपाय कर भविष्य को खुद के अनुकूल बनाया जा सकता है।
मंत्र चिकित्सा: मंत्रों के उच्चारण से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह तनाव, चिंता, शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक और मानसिक – परामानसिक समस्याओं के लिए अत्यंत लाभकारी है।
कर्मकांड: यज्ञ, अनुष्ठान, धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाएं जीवन में सकारात्मकता और शांति लाती हैं। पूजा, यज्ञ, और अनुष्ठान से मानसिक शांति, समृद्धि, सुख, रोगमुक्ति, संतुष्टि और आपके कार्य में आ रही बाधा से मुक्ति मिलती है। आपके लिए नए रास्ते भविष्य में खुलते हैं। आपके संकल्पित कार्य संपन्न होते हैं।
इन पद्धतियों का संयोजन जीवन को समृद्ध , बेहतर और संतुलित बनाने में मदद करता है। हजारों अनुयायी इसके साक्षी हैं।विविध प्रकार की मनोकामना की पूर्ति अच्छे कर्मों एवं अनुष्ठानों के माध्यम से की जा सकती है। जैसे आपको किसी निर्दिष्ट पद, व्यावसायिक अनुबंध आदि प्राप्त करना है। स्थान परिवर्तन, उच्च शिक्षा, संतान, रिश्तों या प्रगति में बाधा को दूर करना आदि शामिल है।
start from: ₹21,000
ट्रेनिंग एंड कोर्सेज
(I) साइकोलॉजी सेल्फ हीलिंग कोर्सेज :
आधुनिक तनावपूर्ण, अति अपेक्षा भरी, अस्त-व्यस्त जीवनशैली में मेंटल हेल्थ से हर व्यक्ति परेशान है। औसतन हर घर में एक व्यक्ति गंभीर मानसिक रोगों से पीड़ित है। विशेषज्ञ की अनुपलब्धता, आर्थिक और सामाजिक कारणों से आप उपचार में देर कर देते हैं। बहुत मामलों में उपचार से वंचित रह जाते हैं। अतः हम आपके लिए किफायती शार्ट टर्म कोर्स सेल्फ हीलिंग का लेकर आए हैं, जिससे आप अपना और अपनों का समय रहते उपचार कर सकते हैं।
(II) एस्ट्रोलॉजी कोर्सेज :
सहस्त्रब्दियों से भविष्य जानने की तीव्र इच्छा के कारण ज्योतिष में लगभग सभी की रूचि रहती है। जिससे हम अपने व अपनों के भूतकाल- वर्तमान की समस्याओं का कारण जान सकें, तथा भविष्य को जान सकें। साथ ही यथा संभव भविष्य को अनुकूल करने हेतु उपचार कर सकें। हमारे कुंडली अध्ययन, न्यूमेरोलॉजी, पामिस्ट्री और अन्य वैदिक एस्ट्रोलॉजी के कोर्सेज आपको स्वयं और दूसरों के भविष्य रीडिंग के काबिल बनाते हैं।
(III) एक्यूप्रेशर, योग एंड नेचुरोपैथी कोर्सेज :-एक्यूप्रेशर, योग और नेचुरोपैथी कोर्सेज की मदद से आप अधिकांश शारीरिक एवं मानसिक रोगों से अपनी और अपने लोगों की चिकित्सा कर सकते हैं। सम्बंधित कोर्सेज शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के लिए व्यावहारिक कौशल और तकनीकें सिखाते हैं। ये कोर्सेज आपको विभिन्न शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते हैं।
start from: ₹5,100
शीघ्रं भवतः समस्यानां समाधानस्य
एक वास्तु विशेषज्ञ, ज्योतिषी, साइकोलोजिस्ट और थेरेपिस्ट के रूप में मैंने हज़ारों क्लाइंट्स के सफल, आत्मविश्वास से लबरेज, खुश चेहरों के साथ 24 साल की शानदार यात्रा पूरी की है। जिसमें भारत के सभी भूभागों के भ्रमण और शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक और आत्मिक रूप से पीड़ित स्नेहीजनों के उपचार और प्रभु कृपा से उनके स्वास्थ्य लाभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरा जन्म और शिक्षा – दीक्षा – साधना भारत की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में हुई है।
हम लोगों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक, व्यवसायिक, करियर, शत्रु समस्याओं, रिश्तों में सामंजस्य का अभाव, शांति- आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं में चमत्कारिक सुधार लाते हैं। आइए कुछ सत्रों का अनुभव करें।
मेरी मानसिक क्षमताएँ आपके अवचेतन मन में झाँककर उन छिपे हुए पैटर्न और विश्वासों को उजागर करने में सक्षम बनाती हैं जो स्वास्थ्य लाभ में बाधा डालते हैं। यह अंतर्दृष्टि आपके भविष्य की समस्याओं और विभिन्न व्यक्तियों की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार उनकी उपचार योजनाएँ बनाने में सक्षम बनाती है।
